Sanjana kumari

Sanjana kumari

@Dreamersanjana

Poet , reader, Dreamer

··
390 coins

About

I like writing poetry and reading books, dreaming of success and working hard to achieve it.

Literary Statement & Autobiography

I am a student of Sandip University, Madhubani, Bihar. I like to study and understand agriculture. I am also an agriculture student.

Activity & Published Literature

13 works inscribed by Sanjana kumari

Sanjana kumari
Sanjana kumari
@Dreamersanjana•Apr 22•
Poem

I’m Just a Bit Like This

I’m Just a Bit Like This I’m just a bit like this. A little sensible, and a little foolish too. I get upset over the smallest things, but in front of the world, I only show a smile. I’m just a bit like this. Some people like me, and some don’t. Whoever has read me, understands me only that much. I’m just a bit like this. I make everyone laugh with my words, sometimes I blurt out anything by mistake. Some find it nice, and some find it bad too. What can I do… I’m just a bit like this. A lot of people ask — “So what are you really like?” I can’t say too much, but listen… I don’t make false promises to anyone, I don’t show off beyond what I am. I do keep the desire to fulfill my dreams, but I never intend to hurt anyone. Yes, I’m just a bit like this. Sanjana ✍️

✦ ✦ ✦
•Open
Sanjana kumari
Sanjana kumari
@Dreamersanjana•Apr 19•
Poem

मेरी माँ

मेरी माँ दुनिया में सबसे ख़ास, उसके संग ही पूरा होता है मेरा हर अहसास। चेहरे से वो जितनी सुंदर दिखती है, दिल से उससे भी ज़्यादा कोमल, उतनी ही सच्ची लगती है। वो स्नेह, त्याग और सच का अद्भुत संगम है, जिसके बिना मेरी हर जीत भी अधूरी और हर खुशी बेरंग है। दुनिया के सामने वो खुद को सख़्त बना लेती है, पर मैं जानती हूँ—अंदर से वो मोम से भी ज़्यादा पिघल जाती है। उसकी आँखों में मेरे लिए अनकही दुआएँ बसती हैं, उसकी बाँहों में सारी थकानें पलभर में सिमट जाती हैं। मैं कभी–कभी खुद को कम समझ लेती हूँ, पर मेरी माँ की नज़र में मैं हमेशा सबसे सुंदर दिखती हूँ। वो मेरे हर कदम पर चुपचाप अपना साया करती है, मेरी छोटी-सी मुस्कान पर अपनी दुनिया वार देती है। जो मुझे हर पल खास महसूस करवाती है, वो मेरी माँ—जो मेरी हर तकलीफ़ खुद पर ले जाती है। मेरी माँ— मेरी ताकत, मेरी रोशनी, मेरी सबसे बड़ी पहचान, उसके बिना अधूरी है मेरी ज़िंदगी, मेरा जहान। संजना ✍️

✦ ✦ ✦
•Open
Sanjana kumari
Sanjana kumari
@Dreamersanjana•Apr 18•
Poem

कोई तो बताओ !

कोई तो बताओ मैं ज़्यादा बोलती हूँ, ऐसा बहुतों को लगता है। किसी की अच्छाई का ज़्यादा गुणगान करती हूँ, ऐसा बहुतों को लगता है। मैं बहुत उलझन में हूँ, कोई तो बताओ। कहते हैं, मैं दूसरों की अच्छाई से तुरंत प्रभावित हो जाती हूँ। ये ग़लत है या सही, कोई तो बताओ। अकसर सब कहते हैं, मुझसे — “तुममें जो अच्छाई है बस उसे देखो।” क्या दूसरों की अच्छाई से भी प्रेरित होना ग़लत है क्या? कोई तो बताओ। मैंने हँस के धन्यवाद किया उसका, पर मैं चिंतित हूँ। दूसरों की भी अच्छाई देखना ग़लत है क्या? कोई तो बताओ? मैंने सुना है, “दूसरों की अच्छाई देखकर तारीफ़ कर दिया करो, नहीं तो ईश्वर तुमसे तुम्हारी अच्छाईयाँ छीन लेता है।” क्या ये सही है? कोई तो बताओ। क्या तारीफ़ करना ग़लत है? कोई तो बताओ। संजना✍️

✦ ✦ ✦
•Open
Sanjana kumari
Sanjana kumari
@Dreamersanjana•Apr 17•
Story

एक रात

एक रात कभी सोचा है एक ही रात में पूरी ज़िंदगी कैसे बदल जाती है? कभी-कभी एक ही रात काफी होती है, ज़िंदगी का अर्थ बदल देने के लिए एक रात में कोई बेटी अपने आँगन से विदा हो जाती है, तो कोई अपना शहर छोड़ अनजानी राहों पर चल पड़ता है। किसी के लिए वही रात नई शुरुआत लेकर आती है, तो किसी के लिए सब कुछ चुपचाप छीन ले जाती है। एक रात किसी घर में किलकारियाँ गूंज उठती हैं, तो कहीं उसी रात खामोशियाँ स्थायी हो जाती हैं। कोई उस एक रात में अपने सपनों को पा लेता है, तो कोई सब कुछ होते हुए भी अंदर से खाली रह जाता है। अजीब है ये एक रात— ना ठहरती है, ना लौटती है, पर जाते-जाते बहुत कुछ बदल जाती है। क्योंकि सच यही है हर जीवन में एक ऐसी रात आती है, जो बीत तो जाती है, पर अपने निशान छोड़ जाती है। संजना ✍️

•Open
Sanjana kumari
Sanjana kumari
@Dreamersanjana•Apr 16•
Poem

शक्ति

शक्ति🩷 शक्ति तू जगदंबा तू, आदि तू अनादि तू। ममता का समुंदर बहाने वाली माँ जगदंबा तू। जननी तू, जगत जननी तू। अपनी संतानों के लिए ढाल बनने वाली महिषासुर मर्दिनी तू। अज्ञान को दूर भगाने वाली शारदे भवानी तू। ज्ञान की रोशनी दिखाने वाली विद्या वाहिनी तू। शेर की सवारी करने वाली शेरांवाली तू। हाथ में त्रिशूल धारण करने वाली माँ दुर्गा तू। आँखों में ममता की बौछार दिखाने वाली गौरी तू। जब बात आए संतानों पर, तो दुश्मनों का संहार करने वाली काली तू। कमल पर विराजमान होने वाली लक्ष्मी तू। नित दिन ध्यान-स्मरण की जाने वाली शक्ति तू। माँ तू, बहन तू, हर नारी में तू — मेरी संसार ही तू। जब लगता है मुझे मैं हार गई हूँ, तब जीत की उम्मीद दिखाने वाली माँ दुर्गा तू… माँ दुर्गा तू… माँ दुर्गा तू… संजना ✍️ .

✦ ✦ ✦
•Open
Sanjana kumari
Sanjana kumari
@Dreamersanjana•Apr 16•
Story

उसका इश्क़—बारिश से

उसका इश्क़—बारिश से जब बादल पहली बार घिरते हैं, तो आसमान ही नहीं बदलता— एक किसान का चेहरा भी उम्मीद से भर उठता है। सूखी मिट्टी पर गिरती पहली बूंद, उसके लिए बस पानी नहीं होती… वो एक लौटता हुआ वादा होती है, जिसे वो हर साल फिर से मान लेता है। वो झुककर उस मिट्टी को छूता है, जैसे किसी अपने का हाथ थाम रहा हो, और उस पल में— बारिश, मिट्टी और वो… तीनों एक कहानी बन जाते हैं। वो बीज नहीं बोता, अपना विश्वास दबा देता है ज़मीन के भीतर, इस उम्मीद में कि एक दिन ये विश्वास हरा होकर लौटेगा। पर हर बार बारिश मेहरबान नहीं होती, कभी वही इश्क़ परीक्षा बन जाता है… फिर भी वो रूठता नहीं, क्योंकि सच्चा प्रेम शिकायत नहीं करता। और जब खेत लहलहाते हैं, तो वो सिर्फ फसल नहीं होती— वो उसके सब्र का जवाब होती है, उसकी मोहब्बत की जीत होती है। क्योंकि दुनिया समझे या ना समझे, एक किसान जानता है— उसका सबसे सच्चा इश्क़ बारिश से होता है। संजना ✍️

•Open
Sanjana kumari
Sanjana kumari
@Dreamersanjana•Apr 15•
Poem

खामोशियों में तुम

खामोशियों में तुम कुछ लोग चले जाते हैं, पर पूरी तरह कभी जाते नहीं वे आदतों में नहीं, खामोशियों में रह जाते हैं। कभी यूँ ही, बिना किसी कारण, तुम याद आते हो— ना कोई बेचैनी होती है, ना कोई अधूरापन… बस एक ठहरा हुआ एहसास। तुम्हारा नाम अब दिल की धड़कन नहीं बढ़ाता, पर एक हल्की-सी मुस्कान ज़रूर छोड़ जाता है। मैंने अब तुम्हें पाने की कोशिश नहीं की, और शायद यही ठीक था.. क्योंकि हर रिश्ता मंज़िल के लिए नहीं होता। कुछ रिश्ते बस ज़िंदगी को थोड़ा गहरा बना जाते हैं। और तुम… उन्हीं में से एक हो जिन्हें मैंने खोया नहीं, बस समझ लिया है। संजना ✍️

✦ ✦ ✦
•Open
Sanjana kumari
Sanjana kumari
@Dreamersanjana•Apr 11•
Shayari
Sanjana kumari 's Shayari
•Open
Sanjana kumari
Sanjana kumari
@Dreamersanjana•Apr 11•
Story

बूँद बूँद में उम्मीदें

बूँद बूँद में उम्मीदें "बारिश" यह शब्द सुनते ही सुकून जैसा लगता है ना? लगता ही होगा। आखिर बारिश का मौसम इतना सुहाना जो होता है। परन्तु किसानों के लिए बारिश सिर्फ एक सुहाना मौसम नहीं, उसकी साँस लेने का जरिया है। यह बारिश भी न, अलग अलग तरीके से सबको सुकून देती है तो कभी सबको तड़पा देती है। कहते हैं न "अति हमेशा क्षति पहुँचा देती है", वही हाल है हमारे किसान का। मेरे पिताजी भी एक किसान हैं। वो कहते हैं, "बारिश का कोई भरोसा नहीं।" फिर भी इसी भरोसे में रहते हैं कि बारिश होगी तो फसल अच्छी होगी। लेकिन सच में बारिश कभी कभी भरोसा तोड़ देती है। कभी बारिश होकर फसल और खेत को हरियाली से भर देती है, तो कभी वही बारिश सारी फसल को अपने में बहा कर ले जाती है। बारिश कभी अति हो जाती है और कभी क्षति भी देती है। फिर भी हम लोग बेसब्री से बारिश का इंतज़ार करते रहते हैं। कुछ तो बात होगी इस बारिश में। शायद इसलिए। बारिश सिर्फ बूँद बूँद गिराने का जरिया नहीं है। वो उसी बूँद बूँद में कितनों की उम्मीद गिराता है। और हमारे किसान तो उसी उम्मीद पर जीते हैं। और किसानों की उसी उम्मीद की वजह से हम लोग जी रहे हैं। संजना ✍️

•Open
Sanjana kumari
Sanjana kumari
@Dreamersanjana•Apr 10•
Poem

तेरी बारिश में मै

तेरी बारिश में मै जब बारिश की पहली बूंद गिरी, मुझे बस तेरा ही ख्याल आया… जैसे हर एक कतरा तेरा नाम गुनगुनाया। खिड़की से झांकते हुए, मैंने खुद को तुझमें पाया, इन भीगी हवाओं ने तेरा एहसास दिलाया। तू पास नहीं फिर भी, ये मौसम तुझे पास ले आता है, मेरे हर ख्वाब में बस तेरा ही चेहरा मुस्काता है। संजना ✍️

✦ ✦ ✦
•Open
Sanjana kumari
Sanjana kumari
@Dreamersanjana•Apr 10•
Poem

बारिश के ख्याल

बारिश के खयाल बारिश अक्सर सिर्फ मौसम नहीं होती, ये ठहरने का एक बहाना होती है। जब आसमान हल्का होता है, तभी धरती सुकून महसूस करती है। कुछ बूंदें खामोशी से गिरती हैं, पर मन के भीतर बहुत कुछ कह जाती हैं। बारिश सिखाती है हर चीज़ का शोर जरूरी नहीं होता, कुछ बातें धीरे-धीरे भी समझ आती हैं। ये भी बताती है कि धुंधले आसमान के बाद भी, साफ़ नज़ारा लौट आता है। और शायद इसलिए… बारिश में भीगना नहीं, उसे महसूस करना ज़रूरी होता है। संजना ✍️

✦ ✦ ✦
•Open
Sanjana kumari
Sanjana kumari
@Dreamersanjana•Apr 9•
Poem

उसकी पायल छम छम करती

उसकी पायल छम-छम करती है,भोर उजाला लेकर छम-छम करती है। साँझ दीप उजाला कर मधुर राग सुनाती, उसकी पायल वीणा के सुर गुनगुनाती। घुँघरू संग मीत बसे, प्रीत संग रीत सजे हैं, सावन की पुरवाई में अमराइयाँ झूले पड़े हैं। पुष्पवाटिका मधुयामिनी में झूले प्यारे लगते, मेघों के संदेशा संग बादल-बिजली जगते। मधुर मिलन की छाया मधुबन में आई, राग-रागिनियों में छन-छन धुन समाई। इन्द्रधनुषी रंगों की छटा जब छाई है, पानी की हर बूंद भी टप-टप गाई है। घुँघरू की धुन में बसती मधुर सी आवाज़ है, चूड़ियों की खनक में सजी हर एक साज़ है। मोर-मयूर नाच रहे मधुबन के आँगन में, प्यार की प्यास सजी हर धड़कन के संग में। नित्य नृत्य रचती ये सपनों की रात है, छुन-छुन करती गूँज उठे मधुयामिनी की बात है। संजना ✍️

✦ ✦ ✦
•Open
Sanjana kumari
Sanjana kumari
@Dreamersanjana•Apr 9•
Poem

बारिश और एहसास

बारिश और एहसास बारिश की पहली बूंद जब ज़मीन को छू जाती है, दिल की कोई पुरानी याद फिर से जाग जाती है। खिड़की पर बैठा मैं, चाय की चुस्कियाँ लेता हूँ, हर गिरती बूंद में तेरा नाम ही पढ़ता हूँ। भीगी सड़कों पर जैसे कहानी बिखरी हो, हर मोड़ पर तेरी हँसी कहीं ठहरी हो। कागज़ की कश्तियाँ फिर बचपन लौटा लाती हैं, और ये हवाएँ तेरी खुशबू संग ले आती हैं। बिजली की चमक में तेरी झलक दिख जाती है, गरजते बादल में दिल की धड़कन सुनाई देती है ये मॉनसून बस मौसम नहीं, एहसास है हर बारिश की बूंद में छुपा एक खास राज़ है। संजना ✍️

✦ ✦ ✦
•Open